सतनाली के शहीद पार्क में आयोजित तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन किया गया। यह शिविर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के अंतर्गत आयुष विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से किया गया था। शिविर में प्रतिदिन प्रातःकालीन सत्रों में करीब 300 लोगों ने भाग लिया। प्रशिक्षित योग सहायकों द्वारा योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण दी गई। योग सहायक सविता औेर पानीपत गुरुकुल आचार्या मीरा आर्य ने नियमित योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। पतंजली मुख्य शिक्षका गीता देवी ने योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे शिविरों की आवश्यकता पर बल दिया। नोडल अधिकारी डॉ. पुनीत भारद्वाज ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास में शामिल होने की अपील की।