फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: 14वें दिन भी जारी रही पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, शहर में निकाला प्रदर्शन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल की काम छोड़ हड़ताल गुरुवार को 14वें दिन भी जारी रही। इस दौरान जिले की विभिन्न पालिकाओं के सफाई कर्मचारी नगर परिषद नारनौल में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सिंह ने की। प्रदर्शन में महेंद्रगढ़, अटेली, कनीना और नांगल चौधरी पालिकाओं के कर्मचारी भी शामिल हुए। वक्ताओं ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने महावीर चौक से डीसी कोठी होते हुए नगर पालिका कार्यालय तक प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें