छात्राओं में पुलिस के प्रति झिझक तोड़ने और कानून पर भरोसा बढ़ाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 8 अप्रैल को निजामपुर थाना परिसर में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौलेड़ा की छात्राएं शामिल हुईं। जहां निजामपुर थाना प्रभारी रवि ने छात्राओं से कहा कि पुलिस आपकी दोस्त है, अगर कोई परेशान करे तो बेझिझक 1090 पर कॉल कर इसकी जानकारी दें। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है, जब भी कोई समस्या हो तो उन्हें बेझिझक बता सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा के बारे में अवगत कराया। इस दौरान राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौलेड़ा की प्राचार्य अनिता दहिया, डॉ. पंकज गौड़ ने भी छात्राओं को पुलिस की कार्यशैली के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान छात्राओं ने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में भी जाना और पूरे थाने का भ्रमण किया।