फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: चिड़िया गांव में बेटी का निकाला घोड़ी पर बनवारा, बेटी-बेटा एक समान का दिया संदेश

शाहिल शर्मा Updated Tue, 02 Dec 2025 07:36 PM IST

क्षेत्र के गांव चिड़िया में मंगलवार को सामाजिक समानता और महिला सम्मान का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला, जब गांव निवासी पिता सत्यवीर, माता मनोज एवं दादा कप्तान जयभगवान ने अपनी बेटी का घोड़ी पर बनवारा निकालकर क्षेत्र में बेटी-बेटा समानता का संदेश दिया। परंपरागत रूप से यह प्रथा अधिकतर बेटों के लिए होती है, लेकिन इस अनोखी पहल ने पूरे गांव का ध्यान आकर्षित किया। बनवारा ढोल-नगाड़ों, डीजे और महिलाओं के मंगल गीतों के साथ पूरे गांव में निकाली गई। ग्रामीणों ने जगह-जगह फूल वर्षा कर बेटी का स्वागत किया, वहीं वातावरण उत्साह और गर्व से भरा हुआ दिखाई दिया। पिता सत्यवीर और माता मनोज ने कहा की बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं हैं। समाज को अब सोच बदलनी होगी। आज हमारी बेटी ने हमें गौरवान्वित किया है और हम उसे वही सम्मान देना चाहते हैं जो एक बेटे को मिलता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें