अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए मदार-रेवाड़ी-मदार एक्सप्रेस स्पेशल (10 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। यह मदार से सुबह 4.20 बजे रवाना होगी जो निजामपुर 8.20 मिनट, नारनौल 8.40 मिनट पर और अटेली 9.08 मिनट पर ट्रेन पहुंचेगी, जो दो मिनट का ठहराव करेगी। वहीं, रेवाड़ी से 15.30 पर मदार के लिए रवाना होगी जो अटेली 16.05 मिनट, नारनौल 16.20 और निजामपुर 16.35 मिनट पर पहुंचेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09639, मदार-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेल सेवा 24 दिसंबर से दो जनवरी तक (10 ट्रिप) मदार से प्रतिदिन 04.30 बजे रवाना होकर 10.40 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09640, रेवाड़ी-मदार एक्सप्रेस स्पेशल रेल सेवा 24 दिसंबर से दो जनवरी तक (10 ट्रिप) रेवाड़ी से प्रतिदिन 15.30 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, नरैना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भागेगा, नीमकाथाना, मावंडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली व कुंड स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में 07 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बे होगें।