फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: आईटीआई के जर्जर भवन की बदलेगी तस्वीर, कंडम होने के 8 साल बाद सीएम अनाउंसमेंट से मिला अप्रूवल

शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Feb 2026 03:45 PM IST

महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित राजकीय आईटीआई के जर्जर हो चुके भवन को आखिरकार सीएम अनाउंसमेंट के बाद नए भवन बनाने व स्पेशल रिपेयरिंग का अप्रूवल मिल गया है। अब लोकनिर्माण विभाग की बीएंडआर शाखा की ओर से भवन का ले आउट प्लान बनाया जाएगा और अप्रूवल के लिए पंचकूला स्थित मुख्यालय में उच्चाधिकारी के पास भेजा जाएगा। यहां से अप्रूवल मिलने के बाद बजट पास किया जाएगा और नई बिल्डिंग बनाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा। 1964 में बना था भवन संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार यह भवन साल 1964 में तैयार कराया गया था। इसके बाद साल 17 मई 2018 को इसे कंडम घोषित कर दिया गया था। कंडम घोषित करने के बावजूद भी यहां पर बच्चों की कक्षाएं लगाई जाती रही हैं। ऐसे में 7-8 बार छत का प्लास्टर टूट कर गिर चुका है, हालांकि गनीमत यह रही कि प्लास्टर जब भी गिरा उस दिन संस्थान की छुट्टी रही, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें