फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में बोले स्वामी ज्ञानानंद, गीता से दूर होने के कारण बढ़ रही मन की अशांति

नारनौल श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से मंगलवार रात रेवाड़ी रोड स्थित सीएल फार्म में तीन दिवसीय दिव्य गीता सत्संग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने विधिवत रूप से श्रीमद्भागवत गीता का पूजन कर किया। इसके बाद गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को गीता के महत्व और मन की शांति के मूलमंत्र के बारे में विस्तार से बताया। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य के शरीर की अनेक बीमारियों का उपचार चिकित्सक और वैज्ञानिक कर सकते हैं, लेकिन मन की अशांति का स्थायी समाधान केवल भगवद् गीता के ज्ञान में मिलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें