फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में छात्रों ने निकाली अतिक्रमण जागरूकता यात्रा

शाहिल शर्मा Updated Sat, 20 Dec 2025 02:32 PM IST

शहर में शनिवार सुबह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने यात्रा निकाली। यात्रा की अगुवाई एसडीएम कनिका गोयल व खंड शिक्षा अधिकारी अलका ने की। बता दें कि शहर में दुकानदारों की ओर से अब बरामदे में सामान रखा जा रहा है। इस पर एसडीएम चालान नहीं कर रही हैं और केवल समझाकर ही चेता रही हैं। शनिवार को उन्होंने राजकीय स्कूल के 100 से अधिक छात्रों के साथ जागरूकता यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत शहर के आंबेडकर चौक से की गई। यहां से एसडीएम की अगुवाई में यात्रा शुरू हुई और पूरे कांप्लेक्स में यात्रा चली। विद्यार्थियों ने अतिक्रमण मुक्त शहर का नारा लगाते हुए दुकानदारों को जागरूक किया। साथ ही दुकानों पर जाकर व्यापारियों को भी अतिक्रमण के नुकसान और आमजन की परेशानी से अवगत कराया। करीब एक घंटे तक यात्रा चली और उन्होंने बालाजी चौक, मसानी चौक, सिनेमा रोड से होते हुए वापस स्कूल में पहुंची।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें