फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनाैल के राजकीय महाविद्यालय में नदी बचाओ जागरूकता रैली निकाली

राजकीय महाविद्यालय नारनौल में विश्व नदी दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम एनसीसी और यूथ रेडक्रॉस के सौजन्य से प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर ने बताया कि भारत की नदियां सिर्फ जलमार्ग नहीं है, वे जीवन रेखाएं हैं। पर्यावरण क्लब और यूथ रेडक्रॉस के नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि नदियां प्रकृति की देन हैं, जिसमें जैव विविधता का पोषण और संरक्षण होता है, इसलिए इसे बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। विश्व नदी दिवस का विषय जैव विविधता के लिए नदियों का महत्व है। एनसीसी अधिकारी डॉ. सपना यादव ने बताया कि नदियां अपने अत्यधिक महत्व के बावजूद, भारतीय नदियों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जो उनके स्वास्थ्य और स्थिरता के लिए खतरा हैं। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मोनिका जबकि द्वितीय स्थान पर खुशी और तृतीय स्थान पर राधिका काबिज हुई। साथ ही साथ इस उपलक्ष्य पर एक नदी बचाओ जागरूकता रैली निकाली गई जिसे प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एनसीसी बटालियन 16 से परविंद कुमार, डॉ. महेंद्र मुदगिल, डॉ. नरेश, महाविद्यालय कुलसचिव प्रो. सत्यपाल सुलोदिया, डॉ. जयपाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें