फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: कबड्डी में सरदार वल्लभभाई पटेल टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

नांगल चौधरी के एसएमएसडी राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय खेल उत्सव का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। खेल प्रभारी डॉ. दीपक शर्मा, खेल समिति सदस्य में डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. हेमलता, डॉ. विक्रम, सिंह, डॉ. अशोक, डॉ. राजदीप और सुनील की मौजूदगी में हर गली हर मैदान खेलेगा सारा हिंदूस्तान और देश खेलेगा। खेलेगा देश, खिलेगा देश और 'एक घंटा, खेल के मैदान में' 2025 की थीम के साथ पहले दिन वॉलीबॉल खेल के आयोजन में महाविद्यालय में भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस के नाम से गठित दो टीमों ने भाग लिया। जिसमें भगत सिंह टीम ने जीत हासिल की। वहीं शनिवार को कब्बडी खेल में सरदार वल्लभ भाई पटेल और महात्मा गांधी टीमों ने भाग लिया। जिसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल टीम ने जीत के साथ शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें