फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: 6 माह बाद 40 मीटर टूटी सड़क की ली सुध, नप ने किया पैच वर्क का काम शुरू

शहर के हुडा सेक्टर में साल 2025 के फरवरी माह में सेक्टर की तमाम टूटी सड़कों के लिए टेंडर छोड़ा था। इस दौरान करीब 20 दिनों तक दिन रात चले कार्य के चलते पूरे सेक्टर की सड़कों को दुरुस्त करवा दिया गया था। लेकिन बारिश व जलभराव के चलते संवेदना अस्पताल के पास करीब 40 मीटर की नवनिर्मित सड़क फिर से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद बारिश के दिनों में तो इस सड़क का और भी बुरा हाल हो गया। वाहनों के आवागमन के चलते यह सड़क पूर्णतया खराब हो गई। ऐसे में यहां से गुजरना भी आमजन के लिए मुश्किल भरा सफर हो गया है। ऐसे हालात में स्थानीय लोगों ने यहां पर मिट्टी व मलबा आदि डलवाकर इस सड़क को कुछ सुधारने का प्रयास तो किया, लेकिन वह भी नाकाफी साबित रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें