फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में कबड्डी प्रतियोगिता में आरके एकेडमी अलवर रही प्रथम, मंडोला की टीम द्वितीय

मंडी अटेली के गांव हसनपुर बौचडिया में स्थित बाबा जाटा मंदिर परिसर में विशाल मेले, भंडारे तथा खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत दी। खेल कूद प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों की टीमों ने भाग लेकर अपना अपना दमखम दिखाया लेकिन कबड्डी में आखिरी मुकाबला आरके अकेडमी अलवर व मंदोला की टीम के बीच हुआ। जिसमें अलवर की टीम प्रथम स्थान पर रही जिसे 31 हजार रुपए की नकद राशि व दूसरे स्थान मंदोला की टीम को 21 हजार रुपए की राशि देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में वॉलीबॉल में गुरुग्राम की टीम प्रथम तथा बजाड़ की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त रही। उन्हें भी मेला केमटी ने इतनी राशि देकर सम्मानित किया। लड़कियों के बैडमिंटन में बौचडिया गांव की हर्षिता प्रथम इसी गांव की आस्था द्वितीय स्थान पर रही। महिलाओं की मटका दौड़ में बढ़डा की टीम प्रथम तथा मोहनपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। दिनभर भण्डारे का आयोजन किया गया। साथ ही बाबा की महिमा का गुणगान हरियाणवी लोकगीत गाकर कलाकार नरदेव बेनीवाल, मनोज चौधरी, मन्नू तंवर व सोनू शर्मा ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें