फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर आईटीआई नारनौल में राजस्व मंत्री विपुल गोयल करेंगे ध्वजारोहण

नारनौल आईटीआई मैदान में 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने ध्वजारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण किया व मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ भी मौजूद थी। इस बार आईटीआई में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ध्वजारोहण करेंगे। वहीं कनीना में महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि होंगे तथा नांगल चौधरी में गुरुग्राम के कमिश्नर मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम के दौरान 10 स्कूली टीमों ने देशभक्ति तथा हरियाणवी संस्कृति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। डीएसपी भारत भूषण परेड कमांडर थे। इस दौरान आठ टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। इनमें पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड, रेड क्रॉस, स्काउट, गाइड, कब और बुलबुल शामिल है। इसके अलावा पीटी शो तथा डंबल लेजियम शो का भी शानदार प्रदर्शन किया गया। अंत में सीएल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, नगराधीश डॉ मंगलसैन तथा डीएसपी सुरेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद डीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की स्वतंत्रता दिवस समारोह के पावन अवसर पर करवाए जाने वाले सभी कार्यक्रम गरिमापूर्ण तरीके से होने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व है इसमें सभी अधिकारी पूरे उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें