नारनौल में कनीना उप मंडल के गांव खेड़ी निवासी सेवानिवृत्ति फौजी राजेश, पत्नी कोमल और बेटी कविता की बुधवार सुबह दिल्ली में हत्या हो गई है। खेड़ी गांव के सरपंच पंकज ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवानिवृत्ति फौजी राकेश पटौदी में रहते थे लेकिन वर्तमान में दिल्ली के देवली गांव में हत्या हुई है। अभी शव को गांव में नहीं लाया गया हैं साउथ दिल्ली के नेब सराय के देवली गांव में तीनों की हत्या के बाद से सनसनी फैल गई है। घटना आज सुबह की बताई जा रही हैं। बेटा उस वक्त मॉर्निंग वॉक पर गया था। जैसे ही वह लौटा तो अपने पिता-माता और बहन को मृत देख उसके होश उड़ गए। आज पति-पत्नी की मैरिज एनिवर्सरी भी थी। हत्या किन वजहों से की गई, इसका पता नहीं चल पाया है।