फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: मंदिर निर्माण में दान न देने पर रिटायर्ड एसएचओ को पीटा, दो पर प्राथमिकी दर्ज

शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 03:50 PM IST

गांव जाटवास में मंदिर निर्माण के लिए राशि दान करने पर रविवार को रिटायर्ड एसएचओ से मारपीट की गई। घायल राजबीर के बयान पर शहर थाना पुलिस ने दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि वे गांव जाटवास के निवासी हैं और एसएचओ के पद से सेवानिवृत्त हैं। साल 2021 में भिवानी पुलिस थाने से रिटायर हुए और इसके बाद से गांव में ही रह रहे हैं। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे उनके चाचा हवा सिंह ने फोन कर अपने घर बुला लिया। इसके बाद राजबीर किसी की बाइक पर बैठकर गांव से करीब 800 मीटर दूर अपने चाचा के घर गए। इसके बाद करीब 10 बजे वे वापस लौटने लगे तो उनके साथ ही गांव निवासी सुरेंद्र सिंह व उनके चाचा भी आने लगे। जब वे जलघर के करीब पहुंचे तो राजबीर ने अपने चाचा और सुरेंद्र को वापस भेज दिया। उसी दौरान गांव निवासी बलजीत उर्फ चांदराम और दीपक ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद दोनों ने राजबीर को नीचे गिरा दिया और मारपीट करने लगे। बाद में कुछ दूरी पहुंचे सुरेंद्र और एक लड़के ने उनका बचाव किया। इसके बाद आरोपी राजबीर को मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि गांव में दो जाति समुदायों की ओर से मंदिर निर्माण कराया जा रहा है। इसमें एक मंदिर का मामला कोर्ट में विचाराधीन है जबकि एक जाति विशेष की ओर से भी मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। घायल ने इस मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपये दान राशि भेंट की थी। वहीं, आरोपी पक्ष की ओर से उनके मंदिर निर्माण में राशि न देने पर कहासुनी चल रही है। इसकी रंजिश बनाकर आरोपी उनको परेशान कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें