फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राव नरेंद्र सिंह बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नारनौल में आतिशबाजी

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 29 Sep 2025 10:07 PM IST

राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही नारनौल में खुशी की लहर दौड़ गई। देर रात ही बड़ी संख्या में समर्थक उनके निवास पर पहुंच गए और ढोल-नगाड़ों के बीच जमकर आतिशबाजी व पटाखे चलाए। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। राव नरेंद्र सिंह के परिवारजन भी इस उपलब्धि पर गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति उनके वर्षों से किए गए समर्पण और ईमानदार कार्यशैली ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। परिवार के सदस्यों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के आलाकमान का धन्यवाद करते हुए भरोसा जताया कि राव नरेंद्र सिंह नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें