फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, शहर में पेयजल आपूर्ति बंद करने की चेतावनी

जनस्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों ने सोमवार को शहर स्थित जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में प्रदर्शन किया और एक्सईएन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। साथ ही मांगे पूरी न होने पर शहर की पेयजल आपूर्ति बंद करने का ऐलान किया है। इससे नागरिकों को गर्मी में पेयजल समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि कर्मचारी सोमवार को कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और इसके बाद योजना के तहत नारेबाजी शुरू कर दी। शाखा प्रधान सुरेंद्र फौजी ने बताया कि उनकी एक्सईएन के साथ पांच बार वार्ता हो चुकी हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन दिया गया है। अब मजबूर होकर एक्सईएन को 15 अप्रैल को धरने संबंधी कार्यक्रम से अवगत कराया गया, फिर भी वे सोमवार को कार्यालय में नहीं आए और काम का बहाना बनाकर नारनौल चले गए। एचकेआरएन कर्मचारियों की जॉब सिक्योरिटी की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है और 20 दिसंबर से आज तक किसी भी कर्मचारी की जॉब सिक्योरिटी अपडेट नहीं हुई है। दिसंबर 2025 को जिन कर्मचारियों का प्रमोशन हुआ था उनका आज तक पे फिक्सेशन नहीं हुआ है। इसी प्रकार जनवरी मै जिन कर्मचारियों के एसीपी लगनी थी वो आज तक नही लगी है और इससे कर्मचारियों का हर महीने 8 हजार का आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस दौरान जिला मुख्य सलाहकार सुरेशपाल, ब्रांच चेयरमैन रमेश, मुख्य सलाहकार सत्यवीर, मुख्य संगठनकर्ता करण सिंह, उपप्रधान सुनील, सचिव कुलदीप, कैशियर यशपाल, प्रेस प्रवक्ता नरवीर, हैप्पी, उपप्रधान राम कुमार, शुक्रमपाल, अजीत, पवन, अजय, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें