फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: जियो फेसिंग के विरोध में चार अगस्त को काम छोड़ प्रदर्शन करेंगे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी

लोकेशन आधारित जियो फेसिंग हाजिरी के विरोध में सिविल सर्जन कार्यालयों पर स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के सभी श्रेणी के अधिकारी और कर्मचारी एक घंटे काम बंद रखेंगे। साथ ही गेट मीटिंग कर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा की राज्य प्रधान शर्मिला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी हरियाणा के आह्वान पर निजता और गोपनीयता को हनन करने वाली लोकेशन आधारित हाजिरी व्यवस्था को बंद करवाने के लिए पूरे हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी व कर्मचारी एक मंच पर आकर आंदोलन करने को मजबूर है। सोमवार के आंदोलन के लिए सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें