फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: समुत्कर्ष प्रोजेक्ट कार्यक्रम में सम्मानित किए जाएंगे होनहार विद्यार्थी, मिलेगा करिअर मार्गदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Sun, 23 Nov 2025 03:40 PM IST

समाज के आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर होनहार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए युवा एंड सेवा फाउंडेशन का महत्वाकांक्षी समुत्कर्ष प्रोजेक्ट की ओर से 1 दिसंबर को गांव ककराला स्थित एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समुत्कर्ष 4.0 कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रविवार को फाउंडेशन पदाधिकारियों ने बैठक कर कार्यक्रम आयोजन का निर्णय लिया। विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने बताया कि यह प्रोजेक्ट अनुसूचित जाति वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के शैक्षणिक, मानसिक तथा सामाजिक उत्थान का विशेष मॉडल है। इससे विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ व्यक्तित्व निर्माण, मूल्य आधारित प्रशिक्षण, कॅरिअर मार्गदर्शन, मेंटरिंग और युवा संवेदनशीलता को बढ़ावा मिलेगा। समुत्कर्ष का लक्ष्य प्रतिभा को अवसर, परिश्रम को दिशा, और युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर रेडक्रॉस हरियाणा के पूर्व महामंत्री महेश जोशी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में कॅरिअर परामर्श व व्यक्तिगत मार्गदर्शन सत्र, समुत्कर्ष प्रोजेक्ट के सहयोगियों का सम्मान, क्विज प्रतियोगिता, समाज सेवा आधारित प्रकल्पों की प्रदर्शनी, समूह गीत और देशभक्ति नाट्य मंचन आदि गतिविधियां करवाई जाएंगी। इस दौरान सुनील कुमार, डॉ. योगेश कुमार, रामधारी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें