नारनौल में निजी स्कूल संचालकों ने उपयुक्त से मिलकर स्कूलों को खोलने की मांग की। सोमवार को जिले की विभिन्न स्कूलों के संचालक लघु सचिवालय में पहुंचे। स्कूल संचालकों का कहना है कि इस समय एक्यूआई 200 से नीचे चल रहा है। प्रदेश के अनेक जिलों में सोमवार से स्कूल शुरू हो गए, इसलिए स्कूलों को दोबारा से खोलने की अनुमति दे दी जाए।