मंगलामुखी समाज के दो गुटों के बीच फिर से अपने क्षेत्राधिकार को लेकर तोताहेड़ी-सिलारपुर के पास मारपीट हो गई, जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दो गाड़ियों को जब्त व 13 को गिरफ्तार किया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि अटेली के किन्नर नांगल चौधरी क्षेत्र में बधाई लेने के लिए आए थे। जब नारनौल के किन्नरों को पता चला तो वह भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद दोनों गुटों में मारपीट हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और दोनों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इतना नहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं दो गाड़ी भी पुलिस ने जब्त की है। उन्होंने कहा कि अगर दोनों गुटों की तरफ से कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया जाएगा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए हैं अगर किसी प्रकार की झूठी अफवाह फैलाई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।