जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा सिहमा खंड की ग्राम पंचायत गुवानी में जल अर्पण दिवस एवं जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्य, स्कूली स्टाफ व विद्यार्थी, महिला पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत गुवानी की सरपंच रीना यादव एवं मुख्य अध्यापिका कविता देवी ने ट्यूबवेल को रक्षासूत्र बांधकर किया। जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने कहा कि जल प्रबंधन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा पेयजल प्रबंधन की जिम्मेदारी ग्रामीण समुदाय को सौंपना एक सराहनीय पहल है। अब ग्राम जल एवं सीवरेज समितियां जलापूर्ति के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेंगी, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध एवं पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा। सरपंच रीना यादव ने कहा कि पानी की एक-एक बूंद अनमोल है और हमें इसे व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। इस अवसर पर बीआरसी पूजा रानी, निषू, अशोक कुमार, विक्रम सिंह, नल-जल मित्र रमेश कुमार, सोनू, भलूराम, सतेंद्र, वीडब्ल्यूएससी सदस्य भूपसिंह, स्वयं सहायता समूह से सुमन, अध्यापिका सुनीता, सुमन, डीपीई सरोज बाला सहित स्कूल के बच्चे और ग्रामीण उपस्थित रहे।