फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: सीवरेज की समस्या से दो माह से परेशान सेक्टरवासी, लघुसचिवालय पहुंचे लोग

हुडा सेक्टर में तीन माह से सीवरेज के गंदे पानी की वजह से स्थानीय लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जब जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मंगलवार को सेक्टर वासी लघु सचिवालय पहुंच गए। हुडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान व अन्य स्थानीय लोगों ने मंगलवार को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को ज्ञापन दिया। सेक्टरवासियों का कहना है कि बीते तीन-चार माह से हुडा सेक्टर में मोती नगर की तरफ से बहुत अधिक मात्रा में सीवरेज का गंदा पानी आ रहा है। इसको लेकर एसोसिएशन ने जन स्वास्थ्य विभाग के जेई, एसडीओ को भी अवगत करवाया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। गंदगी की वजह से कुछ लोगों को अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा। इस गंदे पानी की वजह से सेक्टर वासी अपने घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं गंदगी की वजह से बीमारियों के फैलने का डर भी सता रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें