फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: युवा संसद में विपक्षी सांसदों ने रेवाड़ी एम्स के शीघ्र शुरू करने की मांग की।

शाहिल शर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 01:55 PM IST

जिले में चल रही युवा संसद प्रतियोगिताओं की कड़ी में सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गहली में यूथ पार्लियामेंट का भव्य आयोजन किया गया। पर्यवेक्षक डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि खंड स्तरीय प्रतियोगिता में गहली स्कूल में युवा संसद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या संतोष कुमारी एवं डाइट प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार ने किया। पर्यवेक्षक के रूप में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा तथा स्टेट अवार्डी प्रवक्ता डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज तथा डाइट प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार बोहरा उपस्थित रहे। संयोजन विद्यालय के राजनीति विज्ञान प्रवक्ता बजरंग लाल ने किया। विंग हैड डॉ. नरेश गुप्ता के निर्देशन में जिले भर में यूथ पार्लियामेंट का कार्यक्रम चल रहा है। पर्यवेक्षक डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि युवा संसद का मुख्य महत्व छात्रों को संसदीय प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ प्रदान करना है। जिससे उनमें नेतृत्व कौशल, नागरिक जागरूकता और सार्वजनिक बोलने की क्षमता विकसित होती हैं। पर्यवेक्षक डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त करने और बहस करने का एक मंच भी प्रदान करता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें