फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: टीबी उन्मूलन के लिए युवाओं ने ली शपथ, निक्षय मित्र योजना की दी जानकारी

नारनौल। ऑफिसर कॉलोनी स्थित कोर्ट के पास पार्क में शुक्रवार को टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला टीबी कोऑर्डिनेटर शोभा शर्मा ने युवाओं को टीबी मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। उन्होंने टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और नियमित उपचार के महत्व की जानकारी दी। साथ ही निक्षय मित्र योजना के बारे में बताते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोग टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके पोषण एवं उपचार में सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने और मरीजों के प्रति भेदभाव न करने की अपील की। कार्यक्रम में युवाओं ने टीबी उन्मूलन में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें