फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में लगातार चौथे दिन भी कड़ाके की ठंड, पारा 4.6 डिग्री पर अटका

नारनौल में लगातार चार दिन से पांच डिग्री सेल्सियस के पास न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। रविवार को भी 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। हालांकि शनिवार की तुलना में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है जिससे थोड़ी राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग आठ दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना जता रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कहीं कहीं छिट-पुट बादलवाही देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि अभी कोई भी सक्रिय मौसम प्रणाली का असर न होने से आने वाले दिनों यानी पहले पखवाड़े में बारिश की कोई भी संभावना नहीं है मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा और हाड़कंपा देने वाली सूखी ठंड अपने तेवरों को दिखाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें