जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में तीरंदाजी, जूडो व वुशु खेल के मुकाबलों का आयोजन किया गया। वहीं मॉडल संस्कृत स्कूल में वॉलीबॉल के मुकाबले आयोजित किए गए। तीरंदाजी कोच विनय कुमार ने बताया कि तीरंदाजी अंडर-19 वर्ग में जतिन पांडे, जतिन, रोहन व पुनीत सैनी और अंडर- 14 वर्ग में उमेश कुमार, लोकेश सैनी, युवराज व यश ने टॉप 4 में जगह बनाई और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। उन्होंने बताया कि उम्मीद है खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले के लिए पदक जीतेंगे। वहीं वॉलीबॉल अंडर- 19 वर्ग में नारनौल व अटेली की टीमों के बीच फाइनल मैच हुआ। रोमांचक मैच में नारनौल ने 2-1 से जीत दर्ज की। अंडर- 17 में अटेली व नांगल चौधरी की टीम के बीच फाइनल खेला गया, जिसमें अटेली ने 2-0 से जीत दर्ज की। शिक्षा विभाग के एईओ ने बताया कि अधिकतर खेलों में पुरुष वर्ग में मुकाबले हो चुके हैं और 30 जुलाई से महिला वर्ग में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।