नारनौल। बारिश का मौसम आते ही शहर में जगह जगह पर भुट्टे की रेहड़ियां लगने लगी हैं। अब इन रेहड़ियों पर आमजन को भुट्टे खरीदते हुए देखा जा सकता है। शहर के रेहड़ी संचालकों का कहना है कि पिछले साल भी उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ था और उन्होंने उम्मीद जमाई है कि इस बार कारोबार और भी बेहतर रहेगा। डॉक्टरों की माने तो मक्का (स्वीट कॉर्न या भुट्टा) फाइबर, विटामिन ए, बी व सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन मसध्यम है। साथ ही यह पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है, आंखों की रोशनी बढ़ाता है व शरीर को लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रखने व हृदय को सेहतमंद रखता है।