लोक निर्माण विभाग भवन एवं मार्ग मंडल नारनौल कार्यकारी अभियंता के खिलाफ दमन और उत्पीड़न को लेकर सोमवार को सांकेतिक धरना दिया गया। विभाग द्वारा लंबे समय से कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को ठंडे बस्ते में डालना, उनकी आवाज को अनसुना करना यह बर्दाश्त से बाहर हो गया है। जिला प्रधान कौशल यादव ने कहा कि कार्यकारी अभियंता को बार-बार पत्राचार के माध्यम से अवगत करवाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर सोमवार सुबह दस बजे से कार्यकारी अभियंता के खिलाफ धरना शुरू किया गया है।