फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नारनौल में डंपरों के खिलाफ महिलाओं ने लगाया जाम, वाहनों की लगी लंबी लाइन

नारनौल के निजामपुर खंड के गांव सरेली की ढाणी में महिलाओं ने ओवरलोड व तेज रफ्तार से चलने वाले डंपरों के खिलाफ शुक्रवार सुबह जाम लगा दिया। जिसकी वजह से डंपरों की करीब डेढ़ किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई। बता दें कि इस ढाणी में करीब 30-40 घर है। इस ढाणी से जाने वाले मार्ग पर दिनरात तेज गति से डंपर चलते रहते हैं। जिसकी वजह से आए दिन स्थानीय लोगों को हादसों का डर रहता है। लेकिन प्रशासन की तरफ से इन तेज गति से चलने वाले डंपरों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसकी वजह से शुक्रवार सुबह करीब 25-30 महिला एकत्रित होकर सड़क पर बैठ गई। जिसकी वजह डंपरों की लंबी लाइन लग गई। हालांकि अभी तक जाम को लेकर कोई पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। बता दें कि यह मार्ग धौलेड़ा से निजामपुर की तरफ जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें