फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में अवैध कब्जे पर चला नगर पालिका का पीला पंजा, अतिक्रमणकारियों व नपा अधिकारियों में बहस

Naveen Updated Tue, 26 May 2026 05:59 PM IST

शहर की वार्ड नंबर 4 की नाईयों वाली गुवाड़ी में नगरपालिका की टीम ने अतिक्रमण हटवाया। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ प्रेमचंद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। उनकी देखरेख में अतिक्रमण की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण अभियान सुबह 11 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे तक चला। यह अतिक्रमण नागरिकों की शिकायत के आधार पर नगर पालिका टीम ने चलाया और इस दौरान नपा अधिकारियों व नागरिकों में बहस भी हुई। नगर पालिका की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान सचिव प्रशांत पारासर, एमई राजेश, जेई नवदीप, राजेंद्र दरोगा, रिंकू दरोगा सहित नगरपालिका के कर्मचारियों ने अवैध अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कर्मचारियों और मोहल्लावासियों के बीच हल्की तकरार भी देखने को मिली। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध जताया जबकि नगरपालिका प्रशासन ने बिना सुने अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात रहने के कारण स्थिति नियंत्रण में रही। नगरपालिका के अधिकारियों ने कहा कि अगर कोई भी अतिक्रमण करता हुआ पाया गया। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहर वासियों से अपील कि है शहर में अतिक्रमण ना करे। अपनी जगह तक सीमित रहें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें