फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में मां–बेटा घायल, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

उपमंडल के गांव ककराला में नहर के हुए सड़क हादसे में मां–बेटे सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब ककराला निवासी अनुज पुत्र दयानंद (उम्र 21 वर्ष) अपनी मां मुन्नी देवी को बाइक पर बैठाकर कनीना स्थित बैंक में केवाईसी अपडेट कराने के लिए जा रहा था। नहर के पास पहुंचते ही अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में अनुज के पिता दयानंद ने बताया कि उसका बेटा अनुज और पत्नी मुन्नी देवी दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों के पैरों में गहरी चोटें आई हैं और पेट में भी गंभीर आघात है। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर के पास सड़क पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, इस क्षेत्र में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की आवश्यकता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें