फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानरौल: ढाणी कोजिंदा में नई पाइपलाइन और सड़क निर्माण कार्य का विधायक व चेयरपर्सन ने किया शिलान्यास

शाहिल शर्मा Updated Thu, 12 Feb 2026 05:35 PM IST

शहर के विकास को नई गति देते हुए वार्ड नंबर 12 स्थित ढाणी कोजिंदा में जल निकासी के लिए पाइपलाइन और नई सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। पाइप लाइन पर 40.69 लाख और सड़क निर्माण पर 28.27 लाख रुपये खर्च होंगे। इस विकास परियोजना का उद्घाटन मुख्य अतिथि नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव तथा नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी की अध्यक्षता में नारियल फोड़कर किया गया। इस परियोजना के तहत क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पानी निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। साथ ही आवागमन को सुगम बनाने के लिए पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह रोड न केवल ढाणी कोजिंदा बल्कि आसपास के क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण लिंक रोड के रूप में कार्य करेगी। नई पाइपलाइन से क्षेत्र के निवासियों को जलभराव और गंदगी की समस्या से स्थाई मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर डीएमसी रणबीर सिंह, नगर पार्षद सिकंदर कुमार, कार्यकारी अभियंता मोनिका शर्मा, पालिका अभियंता सोहन सिंह, कनिष्ठ अभियंता रेणु व पवन रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने कहा कि शहर के हर वार्ड और ढाणी तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें