महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को विधायक कंवर सिंह यादव व उपमंडल अधिकारी अनिल यादव सुबह 10 बजे निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई, प्रसूति गृह वह शौचालय की व्यवस्थाओं की भी पड़ताल की। उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार यादव व विधायक कंवर सिंह यादव ने औचक निरिक्षण किया। सुबह 10 बजे अस्पताल के नए भवन का निरीक्षण किया। उपमंडल अधिकारी ने नए भवन में शौचालय बनाने वाली जगह और ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। उसके उपरांत नागरिक अस्पताल में पुराने भवन में विधायक कंवर सिंह यादव ने शौचालय का निरीक्षण किया। जोकि बुरी तरह से बदबू आ रही थी। उन्होंने बाबूलाल से कहा कि मरीजों के लिए साफ-सुथरा शौचालय होना चाहिए। ताकि मरीजों की किसी भी तरह की परेशानी हो। उसके बाद जच्चा बच्चों के वार्ड का निरीक्षण किया। उपमंडल अधिकारी एसडीएम ने अस्पताल में कार्य कर रही नर्सों से रजिस्टर मंगवाकर उसकी जांच की। इस मौके उन्होंने कहा कि अस्पताल में इतनी कम डिलिवरी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि मेरीजों की अच्छी देखभाल की जाए ताकि किसी को भी परेशानी हो। गरीब लोगों का विशेष ध्यान रखे। डिलवरी के दौरान कोई कोताई ना बरते। इस मौके पर डाॅ. बाबूलाल यादव, डाॅ. अभिषे सैनी, फार्मासिस्ट अधिकारी अज ककड़ सहित अनेक लोग मौजूद रहे।