फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: भिवानी रैली में जोरदार भागीदारी करेंगी मिड-डे मील कार्यकर्ता, मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

शाहिल शर्मा Updated Wed, 10 Jun 2026 07:09 PM IST

मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा की जिला महेंद्रगढ़ इकाई के आह्वान पर बुधवार को पुराना लघु सचिवालय पार्क नारनौल में मिड-डे मील कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संतोष पालड़ी ने की, जबकि संचालन जिला सचिव संतोष यादव ने किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम नारनौल को सौंपा। सभा को एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह, ब्लॉक प्रधान माया, पूर्व जिला प्रधान बिमला, लक्ष्मी देवी, सुमित्रा, प्रेमलता, मधु, रेखा, मास्टर बलवंत सिंह, छाजूराम रावत सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने 24 जून को भिवानी में होने वाली राज्य स्तरीय रैली में जिले की सभी मिड-डे मील कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। ज्ञापन में मिड-डे मील कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन 28 हजार रुपये लागू करने, 12 माह का वेतन सुनिश्चित करने, मानदेय समय पर जारी करने, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने तथा सेवानिवृत्ति पर 5 लाख रुपये देने जैसी मांगें प्रमुख रूप से उठाई गईं। इसके अलावा यूनियन महासचिव कुसुम पांचाल की बहाली, स्कूल बंद होने पर कर्मचारियों का समायोजन, बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने तथा बेगार कार्य बंद कराने की मांग भी की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें