फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में विवाहिता ने पानी के टैंक में कूदकर दी जान, अप्रैल में हुई थी शादी

नारनौल। शहर की ईश्वर कॉलोनी में सोमवार सुबह एक विवाहिता ने घर में बने पानी के टैंक में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को टैंक से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 29 वर्षीय मेघा के रूप में हुई है। उसकी शादी इसी वर्ष अप्रैल माह में गांव अमरपुर जोरासी निवासी धीरज के साथ हुई थी। रविवार को ही मायके आई थी । मृतका के पिता ने बताया कि सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे मेघा बाथरूम जाने की बात कहकर कमरे से बाहर निकली थी। सुबह करीब 5:30 बजे जब वह कमरे में नहीं मिली तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान घर में बने पानी के टैंक का ढक्कन खुला मिला। अंदर देखने पर मेघा का शव पानी में तैरता दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें