नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के गांव आसरावास निवासी धर्मपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार सुबह मौत हो गई। इसको लेकर मृतक के भाई ने उसकी पत्नी व एक नामजद व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में महेंद्र ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे उसे उसकी पत्नी ने फोन कर सूचना दी कि उसके भाई की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से भाई को सीएचसी नांगल चौधरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नांगल चौधरी के गांव आसरावास के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मृतक की पत्नी और एक अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।