फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: नांगल चौधरी में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई

नांगल चौधरी में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ फूड सप्लाई विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई होटल, ढाबों और रेस्टोरेंटों पर छापेमारी की। संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान कई जगह घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल होते पाया। इस कार्रवाई का नेतृत्व नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर सचिन और सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने किया। टीम ने मौके से बरामद घरेलू सिलेंडरों को जब्त कर संबंधित गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए होते हैं, जबकि होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कमर्शियल सिलेंडरों का उपयोग करना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फूड सप्लाई विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में कहीं भी घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया तो संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ऐसी छापेमारी आगे भी लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें