फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: निजामपुर में तिरंगा यात्रा और देशभक्ति कार्यक्रम से गूंजा दनचौली गांव

निजामपुर। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत निजामपुर खंड की ग्राम पंचायत दनचौली में सोमवार को देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच बबीता छिलर ने की। इस कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् गायन से हुई । जिसके बाद ग्राम पंचायत भवन दनचौली राजपूतान से दनचौली जाटान शहीद प्रतिमा तक गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं, पंचायत प्रतिनिधियों, सरपंच तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सरपंच प्रतिनिधि जोगिन्दर प्रधान ने बताया कि आयोजन के दौरान लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी लेकर देशप्रेम का संदेश भी दिया। कुल 125 प्रतिभागियों की उपस्थिति से कार्यक्रम में विशेष उत्साह देखने को मिला। पंचायत प्रतिनिधियों ने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर-घर तिरंगा फहराने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें