फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: वेस्ट चीजों से बनाई बगिया, पेंटिंग कर डिब्बे और अन्य समान से सजी, पौधे लगाने के लिए घर पर बनाए गमले, अब तक लगा चुकीं 120 पौधे

अक्सर लोग प्राकृतिक वातावरण और शांति महसूस करने के लिए पहाड़ी इलाकों का सफर करते हैं। ऐसे में प्राचार्या सुनीता देवी ने घर पर ही प्राकृतिक वातावरण बनाने की ठानी और 120 पौधों की बगिया लगा दी। साथ ही पक्षियों के लिए रहने की व्यवस्था कर दी। अब नियमित प्रकृति के साथ आनंद ले रही हैं। सुनीता देवी ने बताया कि स्वयं एक राजकीय स्कूल में प्राचार्या हैं जबकि उनके पति ओमप्रकाश सिंह सूबेदार पद से रिटायर हैं। सुनीता को पौधों का शौक था और अक्सर फिल्मों या समाचार पत्रों में हरे-भरे वन देखती थी। उनके पति पहाड़ों की वादियों से लौटे थे। अब दोनों के शौक एक जैसे हुए तो 12 साल पहले उन्होंने पांच पौधों से शुरूआत की। इसके बाद कटिंग व खरीदकर काफी पौधे घर पर लगा लिए। इनमें घर पुराने व टूटे सामान को पक्षियों के घर या गमले के तौर पर प्रयोग किया जबकि बाजार से खरीदकर भी कुछ आशियाने बरामदे आदि में लगाए। फिलहाल बगिया में 120 पौधे लगे हुए हैं जबकि पक्षियों की चहचहाट बनी रहती है। बगिया के बीच कुर्सी पर बैठने से प्राकृतिक वातावरण और शांति महसूस होती है। अब बाहर घूमने की बजाय बगिया में बैठना अधिक भा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें