फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ व सतनाली हॉस्पिटल का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

महेंद्रगढ़ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाए जा रहे हैं। यह कहना है प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ और सतनाली के सरकारी अस्पतालों का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। दोनों परियोजनाओं के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है और आने वाले समय में काम को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ पहुंचीं। आगामी बजट को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कई जरूरी सुधार किए जा रहे हैं। पुरानी और जर्जर हो चुकी अस्पताल इमारतों की मरम्मत, मेडिकल कॉलेजों में बेहतर डॉक्टरों की नियुक्ति, सिविल अस्पतालों, सीएचसी और सब-सेंटरों को और सुदृढ़ बनाने पर सरकार का फोकस है। साथ ही हेल्थ डिपार्टमेंट और मेडिकल एजुकेशन में डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। वहीं, महेंद्रगढ़ को जिला मुख्यालय बनाने की मांग पर उन्होंने कहा कि यह विषय उच्च स्तर पर रखा गया है। वहीं महेंद्रगढ़–रेवाड़ी को जोड़ने वाली सड़क को जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके फोरलेन के प्रयास जारी हैं। मेडिकल कॉलेज को लेकर उठ रहे सवालों पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फिलहाल 100 सीटों की मंजूरी है, जिसे बढ़ाकर 150 करने का प्रयास किया जा रहा है। कोरियावास मेडिकल कॉलेज से जुड़ी कमियों को चरणबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें