फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उपमंडल अधिकारी ने शहर को सुंदर बनाने में मांगा आमजन से सहयोग

नव नियुक्त उपमंडल अधिकारी ने शहरवासियों से शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने में प्रशासन के सहयोग की अपील की। महेंद्रगढ़ उपमंडल अधिकारी के रूप में हाल ही में अनिल कुमार ने कार्यभार संभाला है। उन्होंने शनिवार को शहर के गणमान्य लोगों की बैठक लेकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वह अपने शहर को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लेते हुए साफ-सफाई में प्रशासन का पूरा सहयोग करें। साथ ही आम लोगों को भी जागरूक करें। उपमंडल अधिकारी ने कहा कि वह आम लोगों से मिल रहे हैं और शहर की समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। शहर को स्वच्छ और साफ- सुथरा व जाम मुक्त बनाने संकल्प लें। उन्होंने अतिक्रमण के विषय में कहा कि लोग अवैध अतिक्रमण न करें इससे जाम की समस्या होती है। साथ ही उन्होंने पॉलीथिन का प्रयोग न करने, अपने साथ थैला लेकर बाजारों से समान लाने तथा सभी को प्रशासन का हर संभव सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें