फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में पार्क का झूला टूटा, छह साल की बच्ची गंभीर रूप से हुई घायल

महेंद्रगढ़ के एकमात्र हुड्डा पार्क में जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण आए दिन छोटे बच्चे झूलों से गिरकर घायल हो रहे हैं। शुक्रवार देर शाम को शहर के मोहल्ला सैनीपुरा निवासी छह वर्षीय अवनी झूला टूटने से उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। गनीमत रही कि अवनी के पास खड़े उसके पापा ने गिरते झूले को हाथ थे थाम लिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस समय घायल अवनी शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। अवनी के ताऊ बलदेव व मोहल्लावासी मनीष राजपूत ने बताया कि अवनी के सिर में गंभीर चोट लगी है तथा आठ टांके आए हैं। पैर की हड्डी टूटकर अलग हो गई है अब उसका ऑप्रेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को छह साल की अवनी अपने पिता कृष्ण सैनी व माता पूजा देवी के साथ शाम पांच बजे शहर के हुड्डा पार्क में गए थे। वहां पर अवनी झूला झूलने लगी तो अचानक झूला टूटकर गिरने लगा। हालांकि कृष्ण कुमार ने हाथ से थामने का प्रयास किया लेकिन अवनी झूले के नीचे दब गई। गंभीर रूप से घायल अवनी को शीघ्रता से शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचाराधीन है। लोगों की मांग है नगरपालिका के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। इसके जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पार्क में आए दिन झूले व बच्चों के लिए लगाए गए उपकरण टूटने से हादसे हो रहे हैं। दो सप्ताह पूर्व भी एक साइड का झूला टूटने से एक बच्चे को चोटें आई थी। वहीं अवनी के परिजनों का कहना है कि इसकी शिकायत उपायुक्त को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें