महेंद्रगढ़ के कैंप कार्यालय में ग्रामीणों की ओर से दी गई सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने बुधवार को स्वयं सड़क का निरीक्षण किया। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने महेंद्रगढ़-बुचौली रोड का निरीक्षण कर इसके निर्माण कार्य की जांच के एडीसी एवं जिला स्तरीय सतर्कता कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाबूलाल करवा को आदेश दिए। साथ ही इस मामले की जांच करके एक सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।