फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वॉड ने हाईवे पर चलाया सर्च ऑपरेशन

पाकिस्तान के साथ चल रहे तनावपूर्ण हालात के शुक्रवार को जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वॉड टीम ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया। यह राष्ट्रीय राजमार्ग प्रदेश के आठ जिलाें को जोड़ता है। पंजाब और चंडीगढ़ में पाकिस्तानी हमल के प्रयासों के बाद क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। महेंद्रगढ़ जिले में बॉम्ब निरोधक दस्ते ने डॉग स्क्वॉड के साथ मिलकर व्यापक जांच अभियान चलाया गया। चंडीगढ़ की ओर जाने वाले 152डी के बुचावास सहित अन्य टोल प्लाजा, ओवरब्रिज और ट्रांस हाईवे की जांच की गई। साउथ रेंज बम निरोधक दस्ते ने यह अभियान चलाया। उप निरीक्षक कुलदीप की देखरेख में संयुक्त टीम ने अभियान के तहत आसपास की दुकानों में भी जांच की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें