फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कनीना में एक एकड़ की कड़बी जली, पुलिस व दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची

कनीना-रेवाड़ी रोड पर अज्ञात कारणों के चलते एक एकड़ की कड़बी जल गई। ग्रामीणों ने 112 को सूचना दी। जब तक मौके पर पुलिस व दमकल की गाड़ी पहुंची, तब तक कड़वी जलकर राख हो चुकी थी। कनीना के वार्ड नंबर एक निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रेवाड़ी रोड पर संगम कॉलोनी के पास डेढ़ एकड़ की कड़वी लगा रखी थी, जिसमें एक एकड़ की कड़वी अज्ञात कारणों के जल गई। ग्रामीणों ने 112 पर कॉल करके आग की सूचना दी। दमकल विभाग की एक गाड़ी व 112 भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों का कहना है कि दमकल विभाग की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही कड़बी जलकर राख हो चुकी थी। डायल 112 की टीम में मौके पर एएसआई सतबीर सिंह की टीम पहुंची। फायरमैन नरेश, फायरमैन सुखवीर, ड्राइवर ओमप्रकाश ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लिया। आसपास में लगी हुई कड़बी को बचा लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें