फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान के पिता इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह हुए सेवानिवृत्ति

महेंद्रगढ़ यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान के पिता एवं दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह को पुलिस आयुक्त ने सम्मानित करते हुए सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उनके गौरवशाली एवं समर्पित सेवा जीवन की सराहना की। इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह ने अपने लंबे सेवा काल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं बहादुरी के साथ अपनी सेवाएं देते हुए विभाग में विशेष पहचान बनाई। वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक अनुकरणीय एवं समर्पित अधिकारी बताया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह मेरे और मेरे परिवार के लिए अत्यंत खुशी, गर्व और भावनात्मक क्षण है। पिता का यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा तथा कर्तव्य की नई जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस दौरान इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह के दामाद दिल्ली पुलिस में सेवारत राजेश कुमार डडवाल भी मौजूद रहे। इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह को मिले इस सम्मान पर महेंद्रगढ़ क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने परिवार को बधाई दी ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें