फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को किया नमन

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा वीरो तथा बलिदानियों की धरा है। देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी के बाद भी यहां के वीरो ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। स्वास्थ्य मंत्री मंगलवार को नसीबपुर स्थित शहीद स्मारक पर हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राव तुलाराम को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंची थी। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने भी शहीदों को नमन किया। स्वास्थ्य मंत्री ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों की शहादत हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि राव तुला राम के नेतृत्व में नसीबपुर में अंग्रेजों के खिलाफ एक भयंकर युद्ध लड़ा, जिसमें उन्होंने और उनके सैनिकों ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी। यहां एक ही दिन में 5 हजार से अधिक सैनिकों ने अपनी शहादत दी थी। उनकी वीरता और साहस को हमेशा याद किया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें