मोहल्ला पुरानी मंडी में नालियों का दूषित पानी नाले में जाने की बजाय कान्नड दास तालाब में जा रहा है। जिस कारण तालाब में गंदा पानी जमा हो गया है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार के तालाब के पास कुछ माह पहले नई सड़क बनाई गई थी लेकिन नालियों को बीकेएन कॉलेज की दीवार के साथ लगते नाले के साथ नहीं जोड़ा गया। जिससे नालियों का दूषित पानी कान्नड दास तालाब में जमा हो जाता है। स्थानीय लोग दूषित पानी की निकासी के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को कई बार अवगत करवा चुके हैं। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।