शहर के मोतीनगर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर टीबी के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया। साथ ही देश को टीबी मुक्त करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर टीबी कोऑर्डिनेटर शोभा मौजूद रही। टीबी कोऑर्डिनेटर ने बताया कि मंगलवार को मोतीनगर की आंगनबाड़ी में महिलाओं को टीबी के लक्षण और बचाव कैसे करें इसकी जानकारी दी। अगर किसी महिला पुरुष में टीबी के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत नागरिक अस्पताल में जांच करवाए ताकि समय रहते उपचार शुरू किया जा सके। इस मौके पर आशा वर्कर सुषमा, एएनएम सहित अन्य महिला मौजूद रही।